Old Age Pension 2026: उत्तर प्रदेश मे निवास करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो के लिए उत्तर सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना कि शरुआत कि गई है जिसके तहत प्रति माह 1000/- रूपये आर्थिक सहायता प्रदान कि जाती है। वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मापदंड, दस्तावेज, जुलाई, अगस्त, सितम्बर का पैसा कब आएगा आदि जानकारी निचे पढ़े।
Old Age Pension 2026
उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष जिन्होंने ने वर्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है या फिर करना चाहते हैं उनके लिए यहां पर नवीनतम ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति और पेंशन योजना का पैसा आया या नहीं किस प्रकार से चेक करना है आदि के बारे में यहां पर संपूर्ण जानकारी दी गई है।
Vridha Pension Latest News
उतर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य निवास करने वाले बुजुर्ग पुरुष और महिला पेंशन के लिए 6.50 लाख नए लाभार्थीयो को जोड़ा गया । नए लाभार्थीयो को जोड़ने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 मे 61 लाख से बढ़कर अब 67.50 लाख हो गई है। राज्य सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशन सदस्यों इजाफा को देखते हुए इस वर्ष बजट मे बढ़ोतरी की है। तथा नवीनतम अपडेट के अनुसार पेंशन मे 500 रूपये की बढ़ोतरी करने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश मे उतर प्रदेश के बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओ की पेंशन सम्बंधित समस्या के समाधान के लिए फैमिली आईडी के माध्यम से सभी बुजुर्ग नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई है उन सभी नागरिकों को वृद्धा पेंशन का सीधा लाभ मिलेगा। फैमिली आईडी मे जिनकी आयु 60 होने पर बिना किसी आवेदन के आटोमेटिक पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा ।
Document required for Old Age Pension/Vridha pension
उत्तर प्रदेश मे वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है ।
- आधार कार्ड
- आधार लिंक मोबाइल
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- बैंक पासबुक इत्यादि ।
वृद्धा पेंशन पात्रता मापदंड 2026
- उतर प्रदेश वृद्धा पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होना चाहिए ।
- ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले व्यक्ति की आय 46,080 और शहरी क्षेत्र मे निवास करने वाले व्यक्ति की आय 56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
- वृद्धा पेंशन / 60 साल पेंशन का लाभ लेने के लिए उतर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए ।
यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2026 के फायदे
UP Vridha Pension Yojana 2026 आर्थिक रूप से कमज़ोर वरिष्ठ नागरिकों को अपने खर्चों को स्वतंत्र रूप से प्रबंधित करने में मदद करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
- 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने पेंशन के रूप में 1000 रुपये मिलते हैं।
- पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।
- 1000 रुपये में से 800 रुपये राज्य सरकार और 200 रुपये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
- वित्तीय सहायता वरिष्ठ नागरिकों को उनके दैनिक खचर्चों को पूरा करने में मदद करती है।
- इस योजना का उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपनी वित्तीय ज़रूरतों का प्रबंधन कर सकें।
- नियमित वित्तीय सहायता प्राप्त करके, वरिष्ठ नागरिक अधिक आरामदायक और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।
- पात्र व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Old Age pension ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया –
Vridha Pension Apply Online: उत्तर प्रदेश यूपी वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है हालांकि यूपी ओल्ड ऐज पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सरल होता है। आप निचे दिए गए चरणो का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना कि आधिकारित वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा ।
होम पेज आने के बाद “Old Age pension” योजना के लिंक पर क्लिक करे ।
अब आपकी स्क्रीन पर “ऑनलाइन आवेदन करे” विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे
अब आपकी स्क्रीन पर “Vridha Pension Application Form” खुल जायगा ।
अब आपको अपना नाम, पता, मोहला, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला और बैंक विवरण तथा आयु प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज अपलोड करे।
अंत मे Deceleration पर (✔) सही चिन्ह का निसान टिक करके “Submit” बटन पर क्लिक करे।
अब आपका आवेदन फॉर्म पूर्ण हो गया है, प्रिंट आउट जरूर निकाल ले।
Uttar Pardesh old age Pension video solution
यहाँ पर उतर प्रदेश वृद्धा पेंशन ऑनलाइन आवेदन करने से सम्बंधित निचे वीडियो दिया गया है जिसकी मदत आप आसानी से आवेदन कर सकते है:
UP Old Age pension (वृद्धा पेंशन) Status चैक करने की प्रक्रिया –
जिन्होंने वर्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वह बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पेंशन योजना का पैसा चेक करना चाहते हैं यहां पर हम आपके मोबाइल के द्वारा आसानी से अपने उत्तर प्रदेश वृद्ध पेंशन योजना के पैसा चैक कर सकते है ।

- सबसे पहले सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (pfms) आधिकारिक वेबसाइट आना होगा
- होम पेज पर आने के बाद पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने एक ड्रॉप डाउन में जो खुलेगा जिसमें dbt स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके आपके स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगा जिसमें अपने पंजीकृत आईडी और सुरक्षा कोड को डालकर लॉगिन करना है
- अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस हो जाएगा, जिसमें आप अपना पैसा चेक कर सकते हैं
Old Age Pension आवेदन स्थिति कैसे चैक करे?
उत्तर प्रदेश मे निवास करने वाले सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुष ने उत्तर प्रदेश मे वर्थ पेंशन योजना के लिए आवेदन किया है वह अब अपने आवेदन की स्थिति को चैक करना चाहते है की हमारा फॉर्म अप्रूवल हुआ है या नहीं। अपने आवेदन स्थिति को चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सामाजिक पेंशन पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद होम पेज पर आने के बाद उत्तर प्रदेश फरीदा पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगा जिसमें “आवेदक लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर और सुरक्षा को डालकर लोगों बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश ओल्ड एज पेंशन योजना आवेदन स्थिति खुल जाएगी।
वृद्धा पेंशन लिस्ट up 2026 देखेने कि प्रक्रिया-
उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन सूची 2026 को यूपी पेंशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन चैक कर सकते है । यूपी ओल्ड ऐज पेंशन सूची चैक करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे ।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in पर जाए ।
होम पेज पर “वृद्धा पेंशन” का चयन करे ।
इसके बाद आपकी पर एक नया पेज खुलेगा, नीचे स्क्रॉल करने करने पर “सूची लिस्ट” बार मे वृद्धावस्था पेंशन सूची- 2024-25/2025-26 के लिंक पर क्लिक करे ।
अब आपको यहाँ पर अपना जनपद, विकासखंड/नगरपरिसद, ग्राम पंचायत, ग्राम का चयन करे ।
अब आपकी स्क्रीन पर अपने गांव के सभी पेंशनर की सूची खुल जाएगी, जिसमे अपना नाम चैक कर सकते है ।
Important link
| Old agr pension apply online | Click here |
| Old age pension application status | Click here |
| Vridha pension Status Check link | Click here |
| Home | Click here |
उत्तर प्रदेश समाजिक सुरक्षा पेंशन सत्र 2026 का जनवरी, फरवरी और मार्च की वृद्धा पेंशन कब आएगी?
Ans. उत्तर प्रदेश, यूपी वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि का भुगतान 20 से 25 मार्च 2026 को सार्वजनिक वित्तीय प्रणाली (pfms) पोर्टल लगाया गया। इसके बाद अब सभी लाभार्थी के बैंक खाते 25/03/2026 को भेज दिया जाएगा।
यूपी पेंशन से सम्बंधित लिंक
| UP Pension Yojana | Link |
| Old Age Pension के बारे मे | 👉यहाँ देखे |
| वृद्धावस्था पेंशन के बारे में | 👉यहाँ देखे |
| Vidhva pension के बारे मे | 👉यहाँ देखे |
| निराश्रित महिला पेंशन के बारे मे | 👉यहाँ देखे |
| Divyang pension के बारे मे | 👉यहाँ देखे |
| Viklang pension के बारे मे | 👉यहाँ देखे |
| कुष्ठावस्था पेंशन के बारे मे | 👉यहाँ देखे |